{"_id":"56f529764f1c1bb06cf14d26","slug":"bjp-aggitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करने पर भाजपा भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करने पर भाजपा भड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
दून भाजपा ने शुक्रवार को जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से करने पर प्रदर्शन करके शहर में रैली निकाली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून भाजपा ने शुक्रवार को जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से करने पर प्रदर्शन करके शहर में रैली निकाली। दून भाजपा ने पार्टी कार्यालय से रैली को शुरू किया और नारेबाजी करते हुए पुराने बद्दी से होते हुए पटियाला बैंक पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत और पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने कहा कि कांग्रेसी सांसद शशि थरूर ने की तुलना शहीद भगत सिंह से करना राष्ट्र विरोधी ही नहीं दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और इसके बड़े नेताओं को जमकर फटकार लगाई। बद्दी शहर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इसके अलावा भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सीएम वीरभद्र सिंह को भी कोसा और तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन
कहा कि ऐसे मुद्दे पर सभी लोगों को पार्टी विशेष से ऊपर उठकर विरोध करना चाहिए, जिससे राष्ट्र विरोध ताकतें सिर न उठा सके। मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोरचे पर फेल हो चुकी है और दून में जितने भी उद्घाटन हुए हैं, वह पूर्व धूमल सरकार की देन है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, डॉ. श्रीकांत, बलबीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हेमराज वर्मा, जिला सचिव बलविंद्र ठाकुर, हंसराज चंदेल, महामंत्री बलजीत नेगी, कांति प्रकाश, सुभाष शर्मा, तरसेम चौधरी, प्रेम ठाकुर, हुकमचंद कश्यप, प्रीतम सैणी, परमिंद्र नेगी, अमित चंदेल, माया देवी, श्रवण चंदेल, पार्षद संदीप सचदेवा, भगतराम ठाकुर, कृष्ण कौशल, तेजाराम, माधोराम मेहता, अमर चंद थाना, रणजीत मेहता, रामलाल मेहता, देवराज चौधरी, कुलदीप राणा, राम आसरा, राम दित्ता, राजेंद्र झल्ला, मु तयार, बलबीत, तरसेम अक्कांवाली, विश्वनाथ, नरेंद्र सिंह, जगतार चंदेल, किरपाल सिंह, सीआर नेगी, योगराज ठाकुर, गुरदास चंदेल, योगेश, रामेश्वर, ताराचंद, दिलाराम, राकेश चंदेल, सुनील ठाकुर, ललित ठाकुर जगतराम, संतलाल, लाल चंद, हंसराज ठाकुर और हरिराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन