{"_id":"69c59230a36f53314b03255f","slug":"bilanwali-and-jhadmajri-schools-became-winners-in-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-165909-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में बिलांवाली व झाड़माजरी स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में बिलांवाली व झाड़माजरी स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
बद्दी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में खेली गई छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड करता हुआ खि
कबड्डी, क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिता में 320 खिलाड़ियों ने लिया भाग
क्रिकेट में भुड्ड और बिलांवाली की टीम ने रही अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के स्पोर्ट्स फॉर डेवलपमेंट एंड एक्सीलेंस (शुभारंभ) कार्यक्रम के तहत बद्दी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें 17 विद्यालयों के करीब 320 खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट और फुटबॉल में प्रतिभाग किया। कबड्डी में छात्र वर्ग में उच्च विद्यालय बिलांवाली विजेता और मानपुरा उपविजेता रहा, जबकि छात्रा वर्ग में झाड़माजरी स्कूल विजेता बना। क्रिकेट में छात्र वर्ग में भुड्ड की टीम विजेता और गुल्लरवाला उपविजेता रही। छात्राओं के क्रिकेट वर्ग में बिलांवाली स्कूल पहले और गुल्लरवाला दूसरे स्थान पर रहा। फुटबॉल में बालक और बालिका वर्ग में बद्दी स्कूल ने बीएल सेंट्रल स्कूल को पराजित कर ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं गुरपाल सिंह और अमरजीत सिंह की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से उन खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया गया जिन्होंने सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी बद्दी विनोद धीमान, एसडीएम संजीव धीमान, मोंडेलीज इंडिया की प्रतिनिधि प्रियंका महाजन और विनोद शर्मा, बद्दी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. जेके शर्मा और जीएम भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में किया गया था।