{"_id":"6a08cc4b3e8682814a067b05","slug":"bike-theft-gang-busted-in-solan-5-bikes-recovered-solan-news-c-176-1-ssml1044-169502-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में बाइक चोरी का गिरोह पकड़ा, 5 बाइक की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में बाइक चोरी का गिरोह पकड़ा, 5 बाइक की बरामद
विज्ञापन
मानपुरा पुलिस ने खरीद-फरोख्त में शामिल 8 लोगों की पहचान की
मुख्य आरोपी अदालत में जमानत पर रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइकों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यूपी के जिला रामपुर के कपनेरी गांव के अंकित ने मानकपुर स्थित अपने किराये के मकान के बाहर से बाइक चोरी होने की शिकायत मानपुरा थाने में दर्ज करवाई। पुलिस की विशेष टीम ने गांव चनाल माजरा में नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की बाइक बरामद की, जिसे शिकायतकर्ता ने अपनी चोरीशुदा बाइक के रूप में पहचाना। जांच में सामने आया कि मानपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह सैणी उर्फ अनु अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 बाइक बरामद की गईं। जांच में चोरीशुदा बाइक की खरीद-फरोख्त में शामिल 8 लोगों की पहचान हुई। मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।