फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike stolen from Makhnu Majra recovered from Vardhaman Chowk

Solan News: वर्धमान चौक से बरामद की मखनू माजरा से चोरी हुई बाइक

Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी के मखनू माजरा से चोरी हुई बाइक वर्धमान चौक से दो युवकों के पास से बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 21 जून को जग प्रसाद निवासी यूपी ने शिकायत दी कि वह लिप गार्ड कंपनी मखनू माजरा में काम करता है और उसने अपनी बाइक को अपने कमरे के बाहर खड़ा किया था जिसे किसी ने चुरा लिया है। जिस पर बद्दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच का जिम्मा कॉस्टेबल नारायण को दिया। जांच के दौरान 31 जुलाई को दो युवक संजीव कुमार निवासी रोतावाला नालागढ व ललित कुमार निवासी गांव जाखर कनेता पंचायत साईं से चोरी की गई बाइक के साथ वर्धमान चौक से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed