फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike rider tourists gave the message of clean Himachal

Solan News: बाइक राइडर पर्यटकों ने स्वच्छ हिमाचल का दिया संदेश

Wed, 05 Nov 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider tourists gave the message of clean Himachal
कुमारहट्टी पहुंचे स्वच्छता का संदेश देने वाले बाइक राइडर। संवाद
चंडीगढ़ से कुमारहट्टी पहुंचे बाइक राइडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए बाइक राइडर बुधवार को चंडीगढ़ से कुमारहट्टी पहुंचे। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाइक राइडरों का कहना है कि कुछ समय से पर्यटक ही प्रदेश की स्वच्छता को प्रभावित कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से घूमने आने वाले कई पर्यटक खाने-पीने के बाद खुले में कचरा फेंक देते हैं। इससे हिमाचल की सुंदरता और छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
राइडिंग टीम की सदस्य शालिनी शर्मा और विकास अरोड़ा ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार हिमाचल आ रहे हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें आकर्षित करती है, लेकिन अब जगह-जगह फैली गंदगी देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग सफाई के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं और सड़क किनारे या पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फेंक रहे हैं, जो गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह राइड आयोजित की है। उनका संदेश है कि हिमाचल को स्वच्छ रखना हर पर्यटक और स्थानीय नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed