फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhartiya Janata Yuva Morcha organised 30 kilometres long Tiranga rally from Badog to Dharampur in Solan

भाजयुमो ने निकाली 30 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई घर नहीं है जहां तिरंगा न लहरा रहा हो। लोग आजादी का अमृत महोत्सव जोश और उल्लास के साथ मना रहे हैं।
तिरंगा यात्राएं निकाल शहीदों को नमन कर रहे हैं। भाजयुमो ने रविवार को 30 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा बड़ोग से शुरू की गई और कुमारहटी, धर्मपुर, सनावर होते हुए गढ़खल तक निकाली गई। इस यात्रा में बाइक और अन्य वाहनों पर कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लिए भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का समापन धर्मपुर बाजार में किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, मदन मोहन मेहता, सुंदरम ठाकुर, देवराज पंवर, दुनीचंद धीमान, चरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभव चैरिटेबल संस्था कुनिहार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुनिहार पंचायत के झुग्गी-झोपड़ी और कॉलौनी में रह रहे परिवारों को तिरंगे बांटे। संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने कहा कि संस्था क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी और कॉलोनी में गरीब परिवारों को 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा लहराने के उद्देश्य से तिरंगे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed