फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   being hit by a vehicle Palampur's bike rider died

Solan News: वाहन की चपेट में आने से पालमपुर के बाइक सवार की मौत

Sat, 08 Jul 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 08 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के गैस प्लांट के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर गैस प्लांट के समीप एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। व्यक्ति कांगड़ा जिले का पालमपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह का है। जब बद्दी की ओर से प्रेम सिंह पुत्र राज कुमार जिता कांगड़ा तहसील पालमपुर के गांव मनसिंबल बाइक पर सवार होकर बरोटीवाला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गैस प्लांट के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बाइक समेत गिर गया। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। प्रेम सिंह बेहोश हो गया और उसे बेहोशी की हालत में बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed