फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   B.Com. students were informed about career opportunities.

Solan News: बीकॉम के विद्यार्थियों को कॅरिअर अवसरों की दी जानकारी

Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
B.Com. students were informed about career opportunities.
बरोटीवाला कालेज में  केरियर पर बखान में  मुख्य वक्ता ड़ा. ममता बच्चों का मार्ग दर्शन करते हुए- स
बरोटीवाला काॅलेज में विशेष व्याख्यान
विज्ञापन

फाइनेंस ऑफिसर, ऑडिटर और सहायक प्रोफेसर बनने के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से बीकॉम के बाद कॅरिअर के अवसरों पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. ममता ने वाणिज्य संकाय के छात्रों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि बीकॉम के बाद छात्रों के लिए फाइनेंस ऑफिसर, ऑडिटर और शिक्षण क्षेत्र समेत कई कॅरिअर विकल्प उपलब्ध हैं। फाइनेंस ऑफिसर के तौर पर सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और बैंकों में बजट व वित्तीय प्रबंधन से संबंधित कार्य किए जाते हैं। वहीं, ऑडिटर के पद पर सीएजी, एजी कार्यालय और निजी कंपनियों में खातों की जांच की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षण क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों को यूजीसी नेट और हिमाचल प्रदेश सेट परीक्षा से कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने के अवसरों की जानकारी दी। प्राचार्य ने कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. ममता का आभार जताया। उन्होंने छात्रों से रुचि के अनुसार कॅरिअर विकल्प चुनकर समय रहते तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed