{"_id":"64d8c3fe434327538b0ebe76","slug":"bathlang-in-kabaddi-and-mango-school-winner-in-volley-ball-solan-news-c-176-1-ssml1040-5377-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में बथालंग और वॉलीबाल में मांगों स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में बथालंग और वॉलीबाल में मांगों स्कूल विजेता
Sun, 13 Aug 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में खेल-कूद प्रतियोगिता के समाप
टीम ने भूमति स्कूल को हराकर जीती प्रतियोगिता
खो-खो में बलेरा और बैडमिंटन में बातल ने मारी बाजी
बथालंग स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
22 स्कूलों के 253 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बथालंग स्कूल में अंडर-14 बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमति को हराकर प्रतियोगिता जीती ली है। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगो स्कूल ने अर्की को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 253 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
समापन से पहले हुई खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला बातल पहले और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमति दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मार्च पास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग प्रथम तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा
समापन समारोह में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करें ताकि युवा शक्ति भविष्य में प्रदेश और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को सदैव नशे से दूर रहने का प्रण लेना होगा। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृषट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आशा जताई कि अनुशासन, समर्पण और समयबद्धता जैसे गुण उनके जीवन का अभिन्न अंग रहेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में बाॅक्सिंग रिंग स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाक्सिंग रिंग के लिए प्राक्कलन मिलते ही धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने विद्यालय परिसर में रसोईघर निर्माण के प्रथम चरण के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों के लिए पथ परिवहन निगम की बस उचित समय सारणी निर्धारित करने के लिए प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत पलानिया के प्रधान यशवंत ठाकुर, जि़ला कांग्रेस के महासचिव राजेंद्र रावत, खंड कांग्रेस अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, व्यापार मंडल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जि़ला अध्यक्ष सीडी बसंल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता, जिला क्रीड़ा शिक्षा संघ के प्रधान भास्कर ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।