{"_id":"666d8e79bee9ea2c76025f66","slug":"barsana-raasleela-started-in-sanatan-dharma-temple-rabaun-solan-news-c-176-1-ssml1040-123442-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनातन धर्म मंदिर रबौण में शुरू हुई बरसाने की रासलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनातन धर्म मंदिर रबौण में शुरू हुई बरसाने की रासलीला
Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
20 जून तक रोजाना कलाकार करेंगे कृष्ण की कई लीलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के रबौन स्थित सनातन धर्म मंदिर में बरसाने की कृष्ण लीला व रासलीला का मंचन शुरू हुआ। सनातन धर्म मंदिर सभा के मुख्य संरक्षक स्वाधीन चंद्र गौड़ ने बताया कि कृष्ण भगवान की विभिन्न लीलाओं और रासलीला के मंचन के लिए बरसाने से श्री राधाकृष्ण लीला संस्थान मंडल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मंडल के 28 सदस्य मंडल के व्यास नंद किशोर मिश्रा के नेतृत्व में भगवान कृष्ण व राधारानी के मधुर भजनों के साथ रासलीला का मंचन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि धर्म के प्रचार के लिए यह धार्मिक आयोजन सभा द्वारा 20 जून तक करवाया जा रहा है मंचन में श्री कृष्ण के बाल लीलाओं मंचन किया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर भगवान का गुणगान करें। लीला का समय सायं 4:00 से 7:00 बजे तक है। 20 जून को रासलीला संपूर्ण होने के बाद भंडारे का प्रसाद बांटा जाएगा।