फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baljeet Kaur welcomed in Solan after summitting Pumori peak

पुमोरी चोटी फतह कर सोलन पहुंची बलजीत का किया स्वागत

Sun, 06 Jun 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश की बेटी और पर्वतारोही बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट समूह की पुमोरी चोटी पर फतह हांसिल करने के बाद रविवार सोलन पहुंची। सोलन पहुंचने पर बलजीत का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कोविड नियमों को ध्यान में रखकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बलजीत ने इस चोटी पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला का गौरव हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हौसलों की यह उड़ान अब थमने वाली नहीं है और अगले वर्ष ही वह एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहराएंगी। बलजीत और उनकी साथी पर्वतारोही राजस्थान की गुणबाला शर्मा 7161 मीटर ऊंची चोटी पुमोरी पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिलाएं बन गई हैं।
विज्ञापन

12 मई की सुबह 8:40 पर पहले बलजीत कौर पुमोरी चोटी पर पहुंची और कुछ ही देर बाद गुणबाला शर्मा भी शिखर पर पहुंचीं। बलजीत के साथ नूरी शेरपा और गुणबाला के साथ गेलू शेरपा ने भी अभियान को पूरा किया। इस कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है। इसके अलावा अभियान में योगदान देने वाले लोगों में सुरेंद्र जगोता, एडवोकेट उमेश शर्मा, पवन, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र कौशल, विनोद, पवन गुप्ता, विश्वदेव पांडे, योगराज, डॉ. चेतना, अमित, अरुण, शेरपा टीम और सभी प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार जताया।

एवरेस्ट पर चढ़ने का भी कर चुकी हैं प्रयास
कुछ साल पहले जब वह सोलन कॉलेज में एनसीसी में थी तो एवरेस्ट के एक अभियान का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन उस दौरान ऑक्सीजन मास्क की खराबी के चलते बलजीत कौर को अभियान बीच में छोड़कर लौटना पड़ा था। उस दौरान उनके शेरपा के कहे गए शब्द कि फिर कोशिश करना एवरेस्ट यहीं रहेगा, उनके लिए प्ररेणा बन गए। बलजीत की शिक्षा सोलन कॉलेज से हुई है और इस दौरान बेहतरीन एनसीसी कैडेट के रूप में बलजीत ने अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed