फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi School's 'Anmol Moti' honored

बद्दी स्कूल के ‘अनमोल मोती’ सम्मानित

Sat, 19 Feb 2022 06:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Baddi School's 'Anmol Moti' honored
बद्दी स्कूल के अनमोल मोती प्रधानाचार्य और एसएमसी के साथ। - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा कार्यक्रम के तहत स्कूल के अनमोल मोतियों के साथ प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें स्कूल के उत्थान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल प्रशासन ने अनमोल मोतियों को सम्मानित किया। बैठक में कहा गया कि वर्ष 2012 में बीबीएनआईए ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के हाथों से स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए लगाई गई शिलान्यास पट्टिका लगाई थी। आज तक उद्योग संघ ने काम नहीं किया है। इस पर शिक्षक-अभिभावक संघ ने उद्योग संघ के साथ पत्राचार करने का फैसला लिया। स्कूल में चाहर दिवारी न होने से स्कूल से बच्चे बंक मारने पर चिंता जताई गई। इस पर पूर्व छात्र कृष्ण कुमार कौशल ने सुझाव दिया कि बंक मारने वाले छात्रों पर नजर रखे और ऐसे छात्र की पहचान कर उसे तभी स्कूल में ले जब तक उनके परिजन स्कूल में नहीं आते हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में बच्चों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाए जिससे बच्चे दीवार फांदने की बजाय पढ़ने में मन लगाए। भारत विकास परिषद के सचिव रमन कौशल ने कहा कि वह पहले स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइंस की किताबें मुहैया कराते थे, लेकिन कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने से इसे बंद कर दिया था लेकिन अब वह इसे दोबारा चालू कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणेश राणा ने कहा कि स्कूल की एक कक्षा को बेहतर कक्षा बनाए जाएगा इसमें सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। जो अन्य स्कूलों के लिए एक मॉडल का काम करें। इस मौके पर अनमोल मोती सेवानिृवत्त सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य जसवंत राय कौशल, कृष्ण कुमार कौशल, रमन कुमार, रणेश राणा, नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, एसएमसी के प्रधान रामू, प्रवक्ता अंजु वालिया, अधीक्षक कर्मचंद समेत एसएमसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed