फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi-Sai-Ramshahar road in poor condition; road has caved in at several places.

Solan News: बद्दी-साईं-रामशहर सड़क की हालत खस्ता, जगह-जगह धंसी सड़क

Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Baddi-Sai-Ramshahar road in poor condition; road has caved in at several places.
रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

जगह-जगह धंसी, गिरे डंगे, हादसों का डर
95.87 करोड़ से वर्ल्ड बैंक फंड से बनी थी सड़क
बद्दी-चंडीगढ़ जाने के लिए 70 पंचायतों के ग्रामीण इसी सड़क पर है पूरी तरह से निर्भर
संवाद न्यूज एजेसी
रामशहर(सोलन)। वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश स्टेट रोड्स ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट (एचपीएसआरटीपी) के तहत बनाई गई बद्दी-साईं-रामशहर सड़क (एमडीआर-07) इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है। करीब 95.87 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई इस सड़क पर पिछले करीब दो वर्षों से आपदा और लगातार बारिश के कारण जगह-जगह सड़क धंस चुकी है और बड़े-बड़े डंगे गिर चुके हैं। कई स्थानों पर सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह नीचे चला गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
रामशहर तहसील की बात करें तो यह क्षेत्र की प्रमुख डबल लेन सड़कों में से एक थी। सड़क बनने के बाद रामशहर क्षेत्र के लोगों को बद्दी और औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़ तक आने-जाने में काफी सुविधा मिली थी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पहुंचने के लिए रामशहर और अर्की की लगभग 70 पंचायत के लोग इसी रूट से जाते हैं, पिछले करीब दो वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं और भारी बारिश के कारण रामशहर से साईं-बद्दी की ओर जाने वाली सड़क की हालत लगातार खराब होती गई। कहीं सड़क का हिस्सा एक तरफ झुक गया है तो कहीं सड़क के किनारे लगी रेलिंग भी काफी नीचे खाई की ओर चली गई है। ऐसे में रात के समय यदि कोई वाहन तेज गति से आता है और अचानक डबल लेन से सिंगल लेन में पहुंचता है तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालड़ के पास भी सड़क किनारे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरा हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं बायला और बड्डू के आसपास भी कई जगह बड़े डंगे गिर चुके हैं। बारिश के दौरान इन स्थानों पर सड़क और धंसने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि साईं से बद्दी तक सड़क की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन साई से रामशहर तक का हिस्सा अभी भी बेहद खराब हालत में है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे और टूटे किनारे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। उधर, रामशहर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ईश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि इस सड़क को अब दून मंडल के तहत कर दिया गया है। वह जल्द ही इसकी मरम्मत करवाएंगे।

इनसेट
केंद्र ने खर्चे थे 95 करोड़
केंद्र सरकार की ओर से वर्ल्ड बैंक के माध्यम से करीब 95 करोड़ रुपये की राशि से इस सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन वर्तमान में सड़क की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि विभाग की ओर से इसकी उचित देखरेख नहीं की जा रही है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और डंगे गिर चुके हैं। पिछले करीब दो वर्षों से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से बनाई गई सड़क को इस तरह बदहाल नहीं छोड़ा जाना चाहिए। - कुलभूषण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामशहर

इनसेट
पहले सिंगल रोड ही बेहतर था
सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि इससे बेहतर तो पहले यह सड़क सिंगल लेन ही थी। आज जगह-जगह डंगे गिर चुके हैं और बारिश के दौरान सड़क धंसने का डर बना रहता है। करीब 16-17 गांवों के बच्चे इसी सड़क से रामशहर स्कूल और कॉलेज के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय है। -धर्मपाल, उपप्रधान बायला पंचायत

इनसेट
खस्ताहालत होने से सुनसान हो रहा है मार्ग
जब यह सड़क बनी थी तो रामशहर तहसील के लिए यह पहली प्रमुख डबल लेन सड़क थी। सड़क बनने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी थी। इस मार्ग से पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी थी और क्षेत्र को नई पहचान मिली थी। आज सड़क की हालत देखकर यह मार्ग काफी सुनसान नजर आता है। जगह-जगह डंगे गिर रहे हैं और मलबा सड़क पर आ रहा है। -नरेश कुमार, पूर्व उपप्रधान बड्डू पंचायत


इनसेट
अनजतान व्यक्ति हो सकता है दुर्घटना का शिकार
अक्सर लोग बद्दी चंडीगढ़ के लिए इसी रूट का प्रयोग करते हैं, लेकिन आजकल बहुत डर लगता है क्योंकि सड़क बीच में धंसी हुई है। अनजान व्यक्ति कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है क्योंकि नालागढ़ वाले रोड का वैसे ही बहुत बुरा हाल है। सरकार को इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। - राजेश शर्मा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं सड़क पर पड़े गड्ढे व धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed