{"_id":"570660b94f1c1b3515c8112e","slug":"baddi-busstand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी बस स्टेंड पर लगाया आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी बस स्टेंड पर लगाया आरओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
एलकेम लैबोट्रीज की ओर से बद्दी के बस स्टैंड पर ठंडे पानी का आरओ लगाया गया। बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने इसका शुभारंभ किया। इससे पहले कंपनी ने नालागढ़ में आरओ लगाया है। इस अवसर पर ललित जैन ने आरओ का पानी स्वयं पीकर इसे जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
कहा कि बस स्टैंड पर आरओ की सख्त जरूरत थी। यहां से हजारों लोग आवाजाही रहती है तथा गर्मियों के दौरान आरओ किसी वरदान से कम नहीं। आरओ से पचास पैसे में तीन सौ एमएल तथा एक रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा। कंपनी की ओर से एक केयर टेकर रखा जाएगा जो इसकी देखभाल करेगा।
विज्ञापन
कंपनी के जीएम अनिल कुमार, एचआर हेड अजय भाटिया सीबी प्रसाद ने बताया कि कंपनी ने गुरुमाजरा के चनाल माजरा स्कूल में एक कमरे का निर्माण भी करवाया है। थाना स्कूल के गोद लिया हुआ है। साई स्कूल के खेल मैदान में टाइलें लगाई हैं। मलपुर पंचायत के भुड में सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। थाना गांव में पीएचसी खुलेगा। इस अवसर पर बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने बस स्टैंड पर बने सुलभ शौचालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन