फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ayurvedic Health Center and Anganwadi Center dedicated to the public in Satdol Panchayat

Solan News: सतड़ोल पंचायत में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र जनता को समर्पित

Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic Health Center and Anganwadi Center dedicated to the public in Satdol Panchayat
ग्राम पंचायत सतडोल में आयुष केंद्र भवन का लोकापर्ण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री। स्रोत: आईपीआर
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों को दी सौगात
विज्ञापन

कहा आधुनिक समय में भी बढ़ रहा आयुर्वेद पद्धति का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ग्राम पंचायत सतड़ोल में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने 45.93 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पर 37.18 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र पर 8.75 लाख रुपये का निवेश हुआ। यह परियोजना काफी समय से लोगों की मांग रही थी और अब इसे पूरा कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक समय में आयुर्वेद पद्धति का महत्व बढ़ता जा रहा है। आयुष विभाग जिले में दो आयुर्वेदिक अस्पताल, दो होम्योपैथिक अस्पताल और 82 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद न केवल रोगों के उपचार में सहायक है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम और बेहतर जीवनशैली पर भी बल देता है। मंत्री ने लोगों से आयुर्वेदिक चिकित्सा अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या को विशेष महत्व दिया गया है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इसके अलावा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी जानकारी दी, जिसमें आगामी तीन माह में 14-15 वर्ष की 65,000 लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि जिला सोलन में आईसीडीएस के तहत 1,281 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6,13,173 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती और धातृ महिलाओं को पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्षित वर्गों तक पोषाहार सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय किया जाए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कपूर, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल के लिए पांच लाख की घोषणा
सामुदायिक भवन सतडोल की दूसरी मंजिल में भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई और अन्य मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed