{"_id":"6aafc606fc8202d2c60d62d0","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-near-bhud-barrier-solan-news-c-176-1-ssml1040-179533-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भुड बैरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भुड बैरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए वर्धमान चौक की ओर फरार
लोगों ने घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत भुड बैरियर के पास शनिवार शाम हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को क्कर मारने के बाद मौके से वर्धमान चौक की ओर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह निवासी थाना, तहसील बद्दी ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी पिकअप गाड़ी लेकर भुड बैरियर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान भुड बैरियर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गुरबचन सिंह निवासी गांव सलेहड़ा, तहसील नालागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।