{"_id":"6ac38aa57943c3e1050acf00","slug":"awareness-rally-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1015-180826-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू पहुंचा संकल्प-नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू पहुंचा संकल्प-नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का रथ
विज्ञापन
100 से अधिक स्कूली छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार सुबह संकल्प-नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान का रथ परवाणू पहुंचा। इस दौरान शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अभियान में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कसौली चौक से बैंक स्क्वायर तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
बता दें कि दो अक्तूबर को कसौली से प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने संकल्प-नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद यह रथ कसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।