Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ASHA workers will now collect sputum samples from remote areas in vacuum bags.

Solan News: आशा वर्करें अब दूर दराज के क्षेत्रों से वैक्यूम बैग में भरेंगी बलगम सैंपल

Sun, 01 Nov 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
चायल अस्पताल में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड सायरी की आशा वर्करों को बांटे गए बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चायल अस्पताल में स्वास्थ्य खंड सायरी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य खंड की सभी आशा वर्करों को बलगम के नमूने एकत्र करने के लिए विशेष वैक्यूम बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) सायरी डॉ. अजय सिंह ने की।
इस पहल से अब दूरदराज के गांवों में भी टीबी जांच के लिए लोगों के बलगम के नमूने एकत्र किए जा सकेंगे। इससे उन क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी, जहां अब तक विभाग की ओर से निक्षय शिविर आयोजित नहीं किए गए हैं। आशा वर्कर इन विशेष वैक्यूम बैग की मदद से बलगम के नमूने एकत्र कर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाएंगी। इससे नमूनों की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस पहल से टीबी की समय पर पहचान और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के साथ टीबी उन्मूलन के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डॉ. सूरज भानु राणा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुरगल सेक्टर, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मनोहर सिंह कंवर और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रजनीश ठाकुर सहित स्वास्थ्य खंड सायरी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ सायरी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से अस्पतालों में जाकर टीबी की जांच करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने शिवालिक बायोमेटल कंट्रोल लिमिटेड का अस्पताल को हेमेटोलॉजी एनालाइजर मशीन दान करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed