फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Artisans under the Prime Minister's Vishwakarma Yojana will become digital sellers.

Solan News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कारीगर बनेंगे डिजिटल विक्रेता

Fri, 21 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Artisans under the Prime Minister's Vishwakarma Yojana will become digital sellers.
एमएसएमई की ओर से बिलासपुर में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद लाभर्थी। स्रोत: विभाग
बिलासपुर में एमएसएमई विकास कार्यालय सोलन ने दिया ऑनलाइन व्यापार का प्रशिक्षण
विज्ञापन

18 ट्रेड के 100 से ज्यादा कारीगर और शिल्पकारों ने शिविर में लिया भाग
ऑनलाइन मीशो एप में व्यापार करने और उत्पाद को बेचने के लिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को डिजिटल युग के लिए तैयार करने हेतु बिलासपुर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) विकास कार्यालय सोलन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कारीगरों को डिजिटल ऑपरेशन और वित्तीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यालय प्रमुख अशोक कुमार गौतम ने बताया कि विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में 18 ट्रेड्स के 100 से भी ज्यादा कारीगरों और शिल्पकारों ने भाग लिया। उन्हें अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इसमें उत्पाद को ऑनलाइन प्लेटफार्म में बेचने के टिप्स और ई-कॉमर्स व बाजार रुझान, लाभ एवं अवसर पर जानकारी दी। ऑनलाइन मीशो एप में व्यापार करने, उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनकी लिस्टिंग की प्रक्रिया समझाई गई। ऑनलाइन बिक्री कौशल, स्टॉक प्रबंधन, पैकेजिंग, भुगतान प्रक्रिया, लाइव ऑनबोर्डिंग और डिजिटल लेनदेन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस माध्यम से कारीगरों को यह जानकारी दी गई कि वे अपने उत्पाद को देश के किसी भी कोने में आसानी से बेचकर व्यापार बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। मौके पर 50 कारीगरों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में सफलतापूर्वक खाते खोले और डिजिटल लेनदेन के लिए क्यूआर कोड प्राप्त किए। 25 कारीगरों ने व्यापक बाजार पहुंच के लिए अपने उत्पादों को मीशो पर सूचीबद्ध करने में रुचि दिखाई और पंजीकरण करवाने की सहमति दी। लाभार्थियों ने ऋण संबंधी 30 प्रश्न अधिकारियों से किए। इनमें से 10 प्रश्नों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 20 शेष मामलों को संबंधित बैंकों को भेजा गया है ताकि लाभार्थियों को आसानी से ऋण प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed