फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Appeal to people to eat healthy food

Solan News: लोगों से स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने की अपील

Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
शिवालिक नगर में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत झाड़माजरी के शिवालिक नगर झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र में पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर आईआरजी एनजीओ की टीम से हेल्थ वर्कर श्वेता शर्मा, पिंकी वर्मा, ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने लोगों को पोषण संबंधी जानकारी दी। सरल उदाहरणों से समझाया कि किस प्रकार संतुलित आहार अपनाकर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्लेनमार्क फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम में गर्भवती और धात्री माताओं को विशेष परामर्श दिया गया। उन्हें बताया कि गर्भावस्था और प्रसव के बाद सही पोषण मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। साथ ही किशोरियों को आयरन युक्त भोजन, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और फल खाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे स्वस्थ रहकर भविष्य में सशक्त मातृत्व निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र, समूह चर्चा एवं पोषण प्रदर्शनी से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं सही पोषण अपनाएंगे और अपने परिवार व समाज में इसके महत्व को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed