Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   anguish on work

Solan News: विकास के नाम पर खोदाई का वार, धूल-जाम से लोग लाचार

Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
आठ महीने बाद फिर खोदी सड़कें, हाउसिंग बोर्ड के लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

सीवरेज चैंबर बनाने के नाम पर चार जगह खोदाई, धूल-जाम और गड्ढों से लोग परेशान
निर्माण कार्य की निगरानी ने उठाए सवाल
आदित्य चड्ढा

बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-1 और फेस-2 में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के नाम पर चल रहा निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। करीब आठ महीने पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़कों और नालियों की खोदाई कर मरम्मत की गई थी, लेकिन अब उसी क्षेत्र में ठेकेदार दोबारा सड़कें खोदकर चैंबर बनाने में जुटा है। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विकास कार्य के नाम पर बार-बार खोदाई कर उन्हें धूल-मिट्टी, जाम और असुविधाओं के बीच रहने को मजबूर किया जा रहा है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज दो में रहने वाले भूरेंद्र सिंह, अमरचंद, संजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार कथित तौर पर आवश्यक मंजूरी और अधिकारियों की प्रभावी निगरानी के बिना सड़कों पर चैंबर बना रहा है। कई स्थानों पर सड़क के बीचोबीच गड्ढे खोद दिए गए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब आठ महीने पहले सीवरेज लाइन का काम पूरा कर सड़कें ठीक की गई थीं तो अब दोबारा खोदाई की जरूरत क्यों पड़ रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना पर नजर क्यों नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
घरों से बाहर खोदाई से वाहन निकालना मुश्किल
घरों के बाहर सड़कें खोदने और निर्माण सामग्री रखने से लोगों को वाहन पार्क करने तक की जगह नहीं मिल रही है। संकरी सड़कों पर गड्ढों और अधूरे चैंबरों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई कि आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहन को घर तक पहुंचाना अथवा बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है। खुले गड्ढे भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल घरों तक पहुंच रही है। बच्चों को बाहर खेलने के लिए साफ जगह नहीं मिल रही, जबकि बुजुर्गों और अन्य लोगों को भी धूल-मिट्टी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 करोड़ की योजना के बाद नई व्यवस्था पर सवाल
बद्दी में पहले करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद करीब चार वर्ष पहले नई सीवरेज व्यवस्था को मंजूरी दी गई। लोगों को उम्मीद थी कि नई योजना से समस्या का स्थायी समाधान होगा, लेकिन मौजूदा कार्यप्रणाली ने निर्माण की योजना, गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने पूछा कि पहले किए गए काम की जांच किसने की और उसी स्थान पर दोबारा चैंबर बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?
कोट्स
यहां पर चेंबर खोदने की किसी को निर्देश नहीं दिए हैं। इस बारे में सहायक अभियंता से जवाब मांगा जाएगा।
-राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed