{"_id":"657b04a72b4958e5020e4168","slug":"angles-and-grills-installed-in-front-of-shops-were-removed-solan-news-c-176-1-ssml1040-12673-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दुकानों के आगे लगाए गए एंगिल और ग्रिल हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दुकानों के आगे लगाए गए एंगिल और ग्रिल हटाईं
Thu, 14 Dec 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जगह की नाप-नपाई करते कर्मचारी। संवाद
प्रशासन की टीम ने राजगढ रोड, सर्कुलर रोड पर की कार्रवाई
एसडीएम, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम रही शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। वीरवार को भी उपमंडलाधिकारी कविता ठाकुर की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने राजगढ़ रोड और सर्कुलर रोड पर कारोबारियों द्वारा लगाए गए एंगिल, ग्रिल और बोर्ड हटाए गए। इस दौरान नक्शे की जांच के साथ दुकानों के आगे पैमाइश भी की गई। कुछ कारोबारियों को चेतावनी भी दी गई। जिसमें लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए भी कहा गया। इसमें राजस्व विभाग, नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की।
इससे पहले बुधवार को प्रशासन की टीमों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया। इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का जहां सामान हटाया गया, वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे पार्क किए गए दो पहिया वाहन के चालान भी किए गए। इसके अलावा दुकानदारों की ओर से सड़क किनारे लगाए गए ग्रिल और बोर्ड को भी हटाए गए थे।
उधर, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि सोलन शहर में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह से यह कार्रवाई जारी है। आगामी दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।