फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   An ambulance road will be constructed over the drain situated between the two wards

Solan News: शहर के वार्ड सात और 15 के लोगों को नाले की समस्या से मिलेगी निजात

Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
दोनों वार्डों के बीच बने नाले के ऊपर से बनाई जाएगी एंबुलेंस सड़क
विज्ञापन


नगर निगम 1.1 करोड़ की लागत से करेगा सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड नंबर 7 और 15 के लोगों को अब जल्द ही मुसीबत बने नाले से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए दोनों वार्डों के बीच में बने नाले के ऊपर एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां पर रहने वाले लोगाें को आने-जाने के लिए सही रास्ते और मरीजाें को घरद्वार तक वाहनों की सुविधा मिल सकेगी। इसके बनने से मरीजों को पैदल चलकर सड़क तक नहीं आना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से यहां सड़क का निर्माण 1.1 करोड़ लागत से किया जा रहा है।
निगम की ओर से सड़क बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। ऐसे में अब बस काम शुरू होना बाकी है। लोगाें को अपने घरों तक जाने के लिए नाले के दोनों ओर बने डंगों पर चलना पड़ रहा है। वहीं रोजाना स्कूल जाने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थी इन्हीं डंगों के सहारे स्कूल पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई बार लोग डंगे से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। कहा कि यहां रात के समय लोगों के आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। अब सड़क बनने से काफी परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

कोट
नगर निगम की ओर से वार्ड 7 और 15 के बीच में एंबुलेंस रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे लोगों की कई परेशानियां दूर होंगी। यहां जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए निगम पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एकता कापटा, आयुक्त, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed