फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Amit from Delhi won the bed wrestling match of Dhar

Solan News: दिल्ली के अमित ने जीता धार की बेड का दंगल

Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। आंजी मातला पंचायत के धार की बेड में मेला व दंगल का आयोजन किया गया। मेला कमेटी व प्रोग्रेसिव यूथ क्लब की ओर से आयोजित इस दंगल में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल में महिला पहलवानों समेत कई नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। महिला कुश्ती प्रतियोगिता में राजगढ़ की प्रिया ने माली पर कब्जा किया। बड़ी माली का मुकाबला अमित चंडीगढ़ व अमित दिल्ली के बीच करवाया गया। बड़ी माली का मुकाबला संघर्ष पूर्ण रहा अंत तक दोनों पहलवानों ने अपने अपने जौहर दिखाए, लेकिन अंत में अमित दिल्ली ने अमित चंडीगढ़ को मात दी और बड़ी माली पर कब्जा किया। दंगल कमेटी की और से महिला माली कुश्ती विजेता को 2600 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। जबकि छोटी माली में राहुल राजपूत को 1600 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। बड़ी माली के विजेता अमित को 5100 रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed