{"_id":"6a2821bc7e585c1bad015ce5","slug":"amid-water-shortage-a-main-pipeline-burst-disrupting-supply-in-many-areas-solan-news-c-176-1-ssml1040-171214-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानी की किल्लत के बीच मुख्य पाइपलाइन फटी, कई जगह सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानी की किल्लत के बीच मुख्य पाइपलाइन फटी, कई जगह सप्लाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की टीम ने दिनभर किया पाइप मरम्मत का काम
बीते डेढ़ सप्ताह से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल किल्लत की समस्या दूर नहीं हो रही है। जलशक्ति विभाग ने गिरि योजना से सप्लाई बढ़ाई तो मंगलवार को शहर के मुरारी मार्किट में मुख्य लाइन भी फट गई। इसके चलते शहर के जवाहर पार्क, मालरोड, आईटीआई गेट, मोहन पार्क आदि एरिया में पानी की सप्लाई बाधित रही। हालांकि चंबाघाट क्षेत्र में आठ दिन बाद सप्लाई दी गई।
नगर निगम की टीम फटी हुई पाइप की मरम्मत में लगी रही। देरशाम तक इसे रिपेयर किया गया। जिन क्षेत्रों में मंगलवार को सप्लाई बाधित रही, दावा किया जा रहा है कि बुधवार को वहां पर सप्लाई की जा सकेगी। गौरतलब है कि शहर के ज्यादातर वार्डों में बीते डेढ़ सप्ताह से पेयजल किल्लत चल रही है। लोगों को पांच से छह दिन बाद सप्लाई मिल पा रही है। इससे शहरवासी परेशान हैं। वहीं शहर में 13 व 14 जून को एक धार्मिक कार्यक्रम है, जिसके लिए भी प्रशासन पानी देगा। साथ ही इसी माह शूलिनी मेला भी है, उसके लिए भी एक सप्ताह पहले से राशनिंग शुरू कर दी जाती है। ऐसे में अब इससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। पेयजल किल्लत के चलते शहरवासियों में रोष है। उधर, इस बारे में नगर निगम की सहायक अभियंता ई. अल्पना ने बताया कि मंगलवार को मुरारी मार्किट में मुख्य पेयजल लाइन फटने से कुछ क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रही। पाइप लाइन को शाम तक ठीक कर दिया गया था। बुधवार को संबंधित क्षेत्रों में सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।