{"_id":"67333f4cf074c7356304f753","slug":"alpine-retires-at-third-place-in-anuvrat-competition-solan-news-c-176-1-ssml1040-132079-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अल्पाइन की निवृति अणुव्रत स्पर्धा में तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अल्पाइन की निवृति अणुव्रत स्पर्धा में तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अणुव्रत समिति की ओर से आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रधानाचार्य बिंदु ने बताया कि संगीत शिक्षक विक्रम और अनीता के मार्गदर्शन में निवृति ने तीसरा पुरस्कार जीता। यह प्रतियोगिता 5 और 6 नवंबर को सूरत गुजरात में हुई। इसमें 18 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के कठोर चयन दौर के बाद इस आयोजन में 5 क्षेत्रों, 18 राज्यों, 81 जिलों और 200 से अधिक शहरों का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर से 360 से अधिक फाइनलिस्ट एकत्रित हुए। कड़े मुकाबले में अल्पाइन पब्लिक स्कूल की निवृति वैद ने एकल गायन (सीनियर) श्रेणी में तीसरा पुरस्कार हासिल किया। अल्पाइन पब्लिक स्कूल सीनियर सिंगिंग ग्रुप में वेदांत शर्मा, आयुष ठाकुर, सिद्धांत कुमार, रुद्र कुमार और आर्यन जस्सी शामिल थे। जूनियर गायन समूह में पूर्वी जोशी, पूर्वी नेगी, नव्या शर्मा, नक्ष कौशल और अरनभ कुमार ने शिष्टता और प्रतिभा ने भाग लिया।