फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   All previous resolutions fulfilled: Lakhvindra

पिछले सभी संकल्प किए पूरे : लखविंद्र

Thu, 18 Apr 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
All previous resolutions fulfilled: Lakhvindra
नालागढ़ में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लखविंद्र राणा। संवाद
संकल्प पत्र पर सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल
विज्ञापन

मोदी की गारंटी पर जनता लगाएगी मोहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि पिछली बार जिन बातों का संकल्प लिया था, सभी पूरे किए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि इसमें मोदी ने गरीब, किसान, युवा और महिला शक्ति का पूरा ख्याल रखा। इस बार के संकल्प पत्र में 80 करोड़ गरीबों को अगले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। पार्टी सभी चारों सीटों पर 2019 का प्रदर्शन दोहराएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों पर समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। संकल्प पत्र में भविष्य में भी समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की बात की गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, किसान मोर्चा प्रवक्ता संजीव शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मीना, मंडल महामंत्री रमन शर्मा और कार्यालय सचिव किरण राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed