फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Alert on dangu in solan district

जिला में डेंगू बुखार को लेकर अलर्ट जारी

Fri, 07 Apr 2017 10:03 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Alert on dangu in solan district
डीसी राकेश कंवर ने गर्मियों के दौरान डेंगू बुखार की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं - फोटो : demopic

डीसी राकेश कंवर ने गर्मियों के दौरान डेंगू बुखार की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जाएं।

विज्ञापन


ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ईएसआई परवाणू तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में डेंगू बुखार का परीक्षण (एलिजा टेस्ट) निशुल्क कर दिया है। सभी नगर पालिकाओं में साप्ताहिक रूप से फॉगिंग करवाएं तथा इस संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भेजें। उन्होंने आमजन से अपने-अपने घरों में फॉगिंग करवाने का आग्रह किया है। इससे मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को समाप्त करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


डेंगू के यह हैं लक्षण
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि तेज सिर दर्द, बुखार, मासपेशियों तथा जोड़ों में दर्द एवं आम दवाओं से बुखार न उतरना डेंगू बुखार के सामान्य लक्षण हैं। गंभीर मामलों में नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना तथा चमड़ी पर लाल दाग पड़ना भी डेंगू के लक्षण हैं। डेंगू फैलाने वाला मच्छर खड़े हुए साफ पानी में पनपता है। इसके लिए आवश्यक है कि पानी से भरे बरतनों और टंकियों आदि को ढक कर रखें। कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के लिए रखे पानी पीने के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, टूटे बर्तन और टायर आदि में पानी न खड़ा होने दें। डेंगू बुखार की कोई दवाई अथवा वैक्सिन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामोल का प्रयोग किया जा सकता है। ऐस्प्रिन अथवा इबुप्रोफेन का प्रयोग न करें। तेज बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशुल्क जांच का प्रावधान
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ईएसआई परवाणू तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में डेंगू बुखार का परीक्षण (एलिजा टेस्ट) निशुल्क होता है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू परीक्षण किट उपलब्ध हैं। वर्ष 2016 में सोलन जिले में 2902 डेंगू परीक्षण किए गए। इनमें से 696 मामले पॉजिटिव पाए गए। गत वर्ष डेंगू बुखार से मृत्यु का कोई मामला सामने नहीं आया। इस मौके पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा राकेश भारद्वाज, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, नप सोलन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed