{"_id":"57629bf04f1c1b387a11b71c","slug":"air-force-station-school-celebrated-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू जाना मेरी आमिये पर झूमा केवी एयर फोर्स स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू जाना मेरी आमिये पर झूमा केवी एयर फोर्स स्टेशन
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन कसौली के वार्षिक समारोह में बच्चों ने पहाड़ी गानों पर खूब धमाल मचाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन कसौली के वार्षिक समारोह में बच्चों ने पहाड़ी गानों पर खूब धमाल मचाया। रोहड़ू जाणा मेरी आमिये गाना जब बजा तो हर कोई थिरक उठा। समारोह में स्टेशन कमांडर एयर फोर्स स्टेशन कसौली और विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन कैप्टन स्वर्ण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आयोजन सीआरआई कसौली के आडिटोरियम में किया गया। वेलकम डांस से शुरू रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन घंटों तक चलता रहा। इसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों ने दीं।
विज्ञापन
हिंदी नाटक का मंचन कर महिलाओं को हर विषय पर समझौता करने वाली प्रथा पर करारा प्रहार किया गया। इसके बाद एक्शन डांस, संस्कृत गीतिका, देशभक्ति से ओतप्रोत डांस भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर गए। माइम आर्ट, फोक डांस और इंग्लिश स्किट से बेटियों की पढ़ाई का महत्व बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में हिमाचल की प्रसिद्ध पहाड़ी नाटी की धूम रही। विद्यार्थियों ने रोहड़ू जाना मेरी आमिये, सुरमनिये हो मेरी, साहेबा रिये बीबिये आदि नाटियों पर खूब ठुमके लगाकर पूरे जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल विद्युत विकाश महतो ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखीं। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ नैतिक गुणों को भी अपनाना चाहिए। साथ ही अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से लक्ष्य चयनित करके जीवन सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कमलजीत कौर, एजीई एमईएस कसौली भवानी शंकर, विंग कमांडर एलएस संधू, संदीप, सूबेदार बालासुंदरम, जेई योगेंद्र राम, विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य देवेंद्र गुप्ता, अर्चना परमार, नीलिमा सरन, नीरज कुमार, मंजीत सिंह, दीशा शर्मा, नक्षत्रा वी मोरे और रंजीत कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।