फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agriculture news solan

Solan News: बीबीएन में धान खरीद आज से शुरू, टोकन सिस्टम से होगी बिकवाली

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
2461 रुपये प्रति क्विंटल धान का खरीद मूल्य तय, पिछले वर्ष से 72 रुपये अधिक
विज्ञापन

क्षेत्र में छह हजार हेक्टेयर जमीन पर होती है धान की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में धान की खरीद शनिवार से शुरू होगी। मलपुर व नालागढ़ में तीन अक्तूबर को धान के खरीद केंद्र खुल जाएंगे। इस बार किसानों को 2461 रुपये प्रति क्विंटल धान के दाम मिलेंगे जो पिछले साल से 72 रुपये अधिक हैं। खरीद केंद्रों में टोकन सिस्टम से ही धान की खरीद की जाएगी। धान बेचने के साथ ही किसानों के खाते में पैसा जमा हो जाएगा। इस बार बद्दी के मलपुर व नालागढ़ में सिविल सप्लाई ही धान की खरीद करेगा। जिले में 1050 से ज्यादा किसानों ने धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में 15 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी।

बीबीएन में चार हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती होती है। पहले उपमंडल के किसान अपने धान पंजाब में बेचते थे लेकिन गत पांच वर्षों से बीबीएन में खरीद केंद्र खुलने से यहीं पर किसानों से धान की खरीद की जा रही है। बद्दी के मलपुर व नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में धान की खरीद की जाएगी। सिविल सप्लाई यहां पर किसानों की सहूलियत के लिए 10 झरने लगाएगी। इन झरनों में धान की ग्रेडिंग की जाएगी। जिसका ऑनलाइन नंबर पहले आएगा, उसका धान पहले खरीदा जाएगा। खरीद केंद्रों में टोकन सिस्टम से ही धान की खरीद होगी। किसानों को पहले अपना धान बेचने के लिए टोकन सिस्टम लेना होगा। टोकन के अनुसार मिलने वाली डेट के आधार पर ही किसान अपना धान खरीद केंद्र में बेच सकेंगे।
विज्ञापन

-इनसेट
यह है प्रक्रिया
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने बताया कि धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने एचपीएपीपीपी.एचपी.जीओवी.इन पोर्टल का लिंक तैयार किया है। इसके अलावा एग्री स्टैक पोर्टल का लिंक तैयार किया गया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कंप्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर या फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। धान की फसल बेचने का भुगतान किसानों के खाते में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed