{"_id":"6ace1b27cee0d1b2090ac45c","slug":"agriculture-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-181591-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मौसम खुलते ही लहसुन बिजाई का कार्य शुरू, बीज महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मौसम खुलते ही लहसुन बिजाई का कार्य शुरू, बीज महंगे
विज्ञापन
नवंबर तक चलेगी रोपाई, सोलन और सिरमौर में करीब 2,500 हेक्टेयर में होती है पैदावार
अधिकांश किसान कश्मीर और चाइना लहसुन की कर रहे बिजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम खुलते ही जिले में किसानों ने लहसुन की बिजाई का कार्य आरंभ कर दिया है। यह महत्वपूर्ण कृषि कार्य नवंबर तक चलेगा। सोलन के अलावा जिला सिरमौर में भी लहसुन की बिजाई की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार किसानों को पिछले सीजन की तुलना में लहसुन के उचित दाम मिले हैं। वहीं लहसुन बीज भी इस बार महंगा है।
इन दिनों सोलन और सिरमौर के कई किसान सोलन सब्जी मंडी पहुंचकर लहसुन का बीज खरीद रहे हैं। इसके साथ ही बसाल, जौणाजी, धरोट, डांगरी और आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में बिजाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। जिला सोलन में हर वर्ष लहसुन का एक बड़ा कारोबार होता है, जो करोड़ों रुपये का आंकड़ा छूता है। सोलन और सिरमौर का यह बेहतरीन क्वालिटी का लहसुन सोलन सब्जी मंडी के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक में भी सप्लाई किया जाता है। लहसुन में प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके चलते बाजार में इसकी मांग पूरे वर्ष बनी रहती है। किसानों के लिए इस बार सबसे बड़ी चुनौती बीज का महंगा मिलना है। वर्तमान में बाजार में लहसुन का बीज 170 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इस बार कई किसान कश्मीर और चाइना वैरायटी के लहसुन की बिजाई को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती आशीष ठाकुर, नीरज ठाकुर और अंकुश कंवर ने बताया कि मंडी में लहसुन का पर्याप्त बीज पहुंच चुका है। किसान अपनी आवश्यकता और ग्रेड के हिसाब से इसकी खरीद कर रहे हैं।