फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agriculture department will prepare new variety of wheat seeds this year

Solan News: कृषि विभाग इस वर्ष तैयार करेगा नई प्रजाति का गेहूं बीज

Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग ने नालागढ़ में 653 हेक्टेयर भूमि पर लगाया उन्नत गेहूं बीज
विज्ञापन

बारिश से पैदावार अच्छी होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कृषि विभाग ने नालागढ़ में इस बार 653 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं का उन्नत किस्म का बीज लगाया हैं। खास बात यह है कि इस बार विभाग नई प्रजाति का बीज तैयार कर रहा है और इसके बाद पैदावार के अच्छे परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वर्ष विभाग ने अपने कृषि फार्म के अलावा 250 किसानों को बीज का आवंटन किया है, जिन्हें विभाग बाद में बीज वापस खरीद लेगा। बीज की खरीदारी के लिए विभाग ने बाजार दर से दस रुपये अधिक दाम पर बीज खरीदने का फैसला किया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष ब्रीडर बीज के अलावा डीबीडब्लयू 187, 303, 327 और 826 प्रजातियों का उपयोग किया गया है, जो कि सभी नई प्रजातियां हैं। कृषि विभाग के फार्म के अलावा, यह बीज किसानों को अपने खेतों में तैयार करने के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसानों को लाभ भी हो रहा है। पिछले वर्ष आम गेहूं के बीज का मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि विभाग ने प्रमाणित बीज को 3200 रुपये और फाउंडेशन बीज को 3400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा, जो सामान्य बीज से आठ से नौ रुपये प्रति किलो अधिक महंगा था। कृषि विभाग किसानों को समय-समय पर परामर्श भी प्रदान करता है और गेहूं की खरीदारी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विभाग ग्रेडिंग मशीनों की मरम्मत करवा रहा है और पैकिंग के लिए भी आदेश दे दिए गए हैं ताकि जब गेहूं तैयार हो, तो ग्रेडिंग कार्य में कोई समस्या न आए।

कोट
इस वर्ष बारिश के बाद 18,000 क्विंटल गेहूं तैयार होने का अनुमान है। कृषि विभाग अपनी जिले की जरूरतों को पूरा करने के बाद दूसरे जिलों को भी गेहूं सप्लाई करता है। विभाग की नई प्रजाति का बीज इस वर्ष किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अगले वर्ष वे इस नई किस्म का बीज खरीद सकेंगे। इसके अलावा, विभाग किसानों को समय-समय पर दवाइयों और खादों के उपयोग के बारे में जागरूक भी करता है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गौतम, विषय वाद विशेषज्ञ,कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed