{"_id":"6aa952347fd3d70e100d2004","slug":"agriculture-advisory-solan-news-c-176-1-ssml1040-179135-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खेतों में निराई-गुड़ाई का काम करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खेतों में निराई-गुड़ाई का काम करें किसान
विज्ञापन
नौणी विवि के मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 15 से 19 सितंबर तक जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फसलों पर मौसम का कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे साफ मौसम में खेतों में निराई-गुड़ाई और मिट्टी चढ़ाने का काम करें। बगीचों में खरपतवार और अनावश्यक झाड़ियों की नियमित सफाई करें। रोगग्रस्त फलों को तुरंत हटाकर नष्ट करें। नौणी विवि के विशेषज्ञों ने किसानों को रबी मौसम की फसलों की बुआई के लिए क्यारियां तैयार करने की सलाह दी है। मक्का की फसल सूखने और दाने सख्त होने पर समय पर कटाई करें। कटाई के बाद मक्का को धूप में सुखाकर सुरक्षित भंडारण करें। सेब के पेड़ों से गिरे और रोगग्रस्त फलों को नियमित रूप से हटाकर नष्ट करें। इसके अलावा पालक, मटर, मूली, गाजर और चुकंदर की बुआई सितंबर के अंत तक की जा सकती है। टमाटर के परिपक्व फलों की तुड़ाई करें और कीट नियंत्रण के लिए संक्रमित फलों को हाथ से तोड़ें।