फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agricultural Scientists Forum expressed concern over the growing conflict in Nauni University.

Solan News: नौणी विवि में बढ़ते टकराव पर कृषि वैज्ञानिक मंच ने जताई चिंता

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विवि प्रशासन से शिक्षकों व छात्रों पर कार्रवाई वापस लेने की मांग
विज्ञापन

राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने की भी उठाई गई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय में प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों के बीच बढ़ रहे विवाद पर कृषि वैज्ञानिक मंच (एएसएफ) ने गहरी चिंता जताई है। मंच ने विश्वविद्यालय में बिगड़ते शैक्षणिक माहौल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से शिक्षकों और छात्रों के खिलाफ जारी किए गए नोटिस और दंडात्मक कार्रवाई को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
कृषि वैज्ञानिक मंच के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और महासचिव डॉ. राकेश कुमार चाहोटा ने कहा गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक समुदाय के बीच लगातार टकराव की स्थिति बन रही है। अपनी जायज मांगों और अकादमिक हितों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों को नोटिस थमाए जा रहे हैं, जबकि अपनी समस्याओं की अनदेखी से नाराज शिक्षक भी विरोध दर्ज करवाने को मजबूर हैं। 5 अक्टूबर को शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर अपना रोष प्रकट किया था।
विज्ञापन

--
यह उठाई मांगें
मंच ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मांगें उठाईं कि कार्रवाई व नोटिस वापस लें। बिना किसी निष्पक्ष जांच या उचित प्रक्रिया के छात्रों व शिक्षकों को दिए गए नोटिस और कार्रवाई तुरंत रद्द की जाए। जायज मुद्दे उठाने पर शिक्षकों और छात्रों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने की कार्रवाई तुरंत बंद हो। प्रभावित पक्ष को अपनी बात रखने का पूरा और निष्पक्ष अवसर दिया जाए। कुलपति, अधिष्ठाता, शिक्षक प्रतिनिधियों और छात्र प्रतिनिधियों को शामिल कर तुरंत एक औपचारिक बातचीत की व्यवस्था बनाई जाए। विवाद के कारण पढ़ाई, अनुसंधान, परीक्षाओं और अकादमिक कैलेंडर पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। मामले का निपटारा प्रशासनिक दबाव या आरोप-प्रत्यारोप के बजाय साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष रूप से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
राज्यपाल और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की अपील
कृषि वैज्ञानिक मंच ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (कुलाधिपति) और राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया है। मंच ने अपील की है कि एक निष्पक्ष तंत्र के माध्यम से इस विवाद का जल्द समाधान निकाला जाए ताकि विश्वविद्यालय का माहौल और खराब न हो। मंच ने जोर देकर कहा कि नौणी विश्वविद्यालय कृषि व बागवानी शिक्षा का एक प्रतिष्ठित संस्थान है और इसके कैंपस को भय व अविश्वास के बजाय पठन-पाठन और शोध का केंद्र बने रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed