{"_id":"683711c8f6a9797e1d0d6551","slug":"agitation-on-ambulance-union-solan-news-c-176-1-ssml1042-144935-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने कंपनी कार्यालय का किया घेराव, स्थिति हुई तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने कंपनी कार्यालय का किया घेराव, स्थिति हुई तनावपूर्ण
विज्ञापन
पुलिस ने कंपनी गेट पर रोके धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारीसीटू के बैनर तले कंपनी काे मांगों को पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
धर्मपुर में एंबुलेंस संचालित मेड्सवान कंपनी का है प्रदेश कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल में कर्मचारियों ने धर्मपुर स्थित मेड्सवान कंपनी कार्यालय का घेराव किया। प्रदेशभर से कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने धर्मपुर पहुंचे। धर्मपुर से कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू किया और कंपनी गेट के पास पहुंच गए। जैसे ही कर्मचारी प्रबंधकों से मिलने के लिए नारेबाजी करते हुए अंदर जाने लगे तो उन्हें गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने रोक दिया। रोके जाने पर एंबुलेंस कर्मचारी भड़क गए। ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कर्मियों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।
कर्मचारियों ने कहा कि वे 15 साल से एंबुलेंस कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं। गेट पर इस तरह से रोकना गलत है। इसके बाद पुलिस के समझाने पर कर्मियों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, कंपनी प्रबंधकों से कर्मचारियों की बातचीत नहीं हो सकी। एंबुलेंस कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधक शोषण कर रहे हैं। बात करने की बजाय प्रबंधक अनदेखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की है। मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
गौर रहे कि प्रदेशभर में करीब 1100 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। ऐसे में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अस्पतालों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। हड़ताल का समर्थन सीटू कर रहा है। बुधवार को धर्मपुर में 108 व 102 कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया। इस अवसर पर सीटू के जिला अध्यक्ष मोहित ठाकुर, राकेश कुमार व प्यारे लाल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इनसेट
ये हैं मांगें
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 11,000 रुपये वेतन मिलता है, जबकि न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये हो गया है। कंपनी न्यूनतम वेतन से कर्मचारियों को वंचित रख रही है। आठ घंटे के स्थान पर 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें ओवर टाइम दिया जाए। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट व श्रम विभाग के आदेशों को लागू किया जाए।
इनसेट
108 व 102 कर्मचारियों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है। कंपनी प्रबंधकों को मांगों को मानना होगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी।
-मोहित, जिलाध्यक्ष, सीटू
इनसेट
कंपनी कर्मचारियों की बातों को नहीं सुन रही है। कई बार कंपनी से आग्रह किया गया है। यूनियन नेताओं को कभी तबादला, नौकरी से निकालना व छुट्टी न देने की धमकी देते हैं। मेड्सवान कंपनी से पहले जीवेकेईएमआरआई में काम कर चुके कर्मचारियों को वरिष्ठता के साथ सेवा निरंतरता का लाभ दिया जाए।
-सुनील दत्त, 108 व 102 कर्मचारी यूनियन नेता