Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation by farmers

Solan News: हिम न्यू टाउन चंडीगढ़ के खिलाफ 14 गांवों के किसान लामबंद, निजी जमीन नहीं देने का एलान

Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, रेडक्रॉस मेले के दौरान सीएम व राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

बोले, अगर किसानों की अनदेखी हुई तो करेंगे चक्का जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिम न्यू टाउन चंडीगढ़ शीतलपुर के विरोध में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि बाहरी राज्य के लोगों को यहां पर बसाने के इरादे से स्थानीय लोगों को उजाड़ा जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो आने वाली पीढ़ी कभी भी अपने बुजुर्गों को माफ नहीं करेंगी। किसानों ने पहले सरकार को अवगत कराने का फैसला लिया है। अगर उसके बावजूद भी किसानों की मिल्कियत भूमि को न्यू टाउन से नहीं हटाया गया तो लोग धरना प्रदर्शन करेंगे और अदालत का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

बद्दी के शीतलपुर स्थित स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में 14 गांवों के किसान एकत्रित हुए। किसानों ने एकजुट में अपनी मलकियत भूमि देने का विरोध किया। संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने कहा कि सरकार ने 8435 बीघा निजी जमीन को अधिग्रहण करने की तैयारी कर ली है जिसे किसान किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। भाजपा नेता कृष्ण कौशल ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने किसानों को अंधेरे में रखकर निजी भूमि को भी अधिग्रहण करने का दुस्साहस किया है। जबकि पहले सरकार ने यह घोषणा कि केवल सरकारी जमीन ही ली जाएगी। जनता को बेवकूफ बनाने में विधायक ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जब इस मामले में किसान बात करते थे तो हमेशा निजी जमीन देने की बात करते थे।
विज्ञापन


भाजपा नेता संजीव ठाकुर ने कहा कि विधायक ने मलकू माजरा में अपनी जमीन को न्यू टाउन से बाहर निकाल लिया है लेकिन गरीब किसानों को उजाड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिप सदस्य राज कुमार ने कहा कि इससे हमारी प्राचीन संस्कृति नष्ट हो जाएगी। बीडीसी अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि किसानों को इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा। नंबरदार चरणदास ने कहा कि उनकी जमीन पहले ही रेलवे में चल गई है, अब न्यू टाउन में जाने से वे भूमिहीन हो जाएंगे। हंसराज चंदेल ने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होकर धरना देना पड़ेगा। समाजसेवी विधि चंद राणा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि किसान यहां पर खेती व पशु पालन से गुजारा कर रहे हैं वे बेरोजगार हो जाएंगे। विकास करना अच्छी बात है लेकिन पहले से रह रहे लोगों को नहीं उजाड़ना चाहिए। अगर किसानों ने अपनी सारी जमीन न्यू टाउनशिप को दे दी तो आने वाले पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। इससे पहले हिमुडा ने मधाला में टाउनशिप बनाई है जिसमें वहां पर प्लॉट धारकों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। अगर सरकार बद्दी का भला चाहती है तो लोगों को उजाड़ने की बजाए पहले से यहां पर चल रही कॉलोनियों की दशा को सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed