फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aganbari centre superivisor appointed soon

आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों के रिक्त पद शीघ्र भरेगी सरकार

Fri, 16 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Fri, 16 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Aganbari centre superivisor appointed soon
अऱ्की में धनीराम शांड‌िल की सभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने अर्की टाउन हाल निर्माण की मांग का समर्थन कर संबंधित विभाग से इसकी डीपीआर तैयार करने को कहा है। उन्होंने अर्की के वार्ड नंबर 7 में प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवन के निर्माण को लेकर दिशानिर्देश दिए। वह दो दिवसीय जिला स्तरीय सायर उत्सव के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक की पहचान है। सायर की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति को संजोकर रखना जरूरी है। उन्होंने अर्की सायर मेले के आयोजन में सभी लोगों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सीमेंट प्रभावित लोगों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि संबंधित कंपनी के निदेशक को बुलाकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने अपने विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के समय आठ सौ से अधिक पद सुपरवाइजर के रिक्त पड़े थे जिनमें से महज कुछ ही पद रिक्त रह गए हैं। इन्हें इस वर्ष के अंत तक भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को महिलाओं कमजोर वर्ग तथा बालिकाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। शांडिल ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने तथा सड़कों की दशा सुधारने को कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम को 11 हजार रुपये तथा नेशनल स्तर पर परफार्म करने वाली दो छात्राओं को दो हजार देने की घोषणा की। इससे पूर्व मेला कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्हें हिमाचली टापी तथा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि ने सायर स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनियों को निहारा
मुख्य अतिथि डॉ. धनीराम शांडिल ने काली पूजन से सायर उत्सव का उद्घाटन किया विभिन्न प्रदर्शनियों को भी देखा। इस मौके पर अर्की के विधायक गोविंद राम शर्मा, एसडीएम एलआर वर्मा, नपं अध्यक्ष एवं पार्षद सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, जिला परिषद एवं बीडीसी पदाधिकारियों सहित तहसीलदार अर्की रवीश चंदेल, डीएसपी नरवीर राठौर, आईपीएच, लोक निमार्ण एवं विद्युत विभागों के अधिशाषी अभियंता नायब तहसीलदार दाड़ला ने शिरकत की ।  


विधायक ने उतारा उपेक्षा का गुब्बार
अर्की के विधायक गोबिंद राम शर्मा ने मंत्री के समक्ष जन सभा को संबोधित करते हुए लोक निमार्ण विभाग को खरी खोटी सुनाई। विधायक प्राथमिकता वाले कार्यों को लेकर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। सीमेंट उद्योग प्रभावितों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जनता का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। अर्की नपं की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने अर्की में अच्छा टाउन हाल निर्माण करने की जरूरत पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed