फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   against the Chief Minister and MLA Raised slogans of no vote no sport

Solan News: पेयजल किल्लत को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Mon, 27 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
against the Chief Minister and MLA

Raised slogans of no vote no sport
परवाणू के टकसाल पंचायत में पानी किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग। संवाद
टकसाल में पेयजल किल्लत पर महिलाओं ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग दे रहा है गांव में 17 दिन बाद पानी की सप्लाई
अधिकारियों के समझाने के बाद मानी महिलाएं, खुलवाई सड़क
विरोध में मुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ लगाए नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। शहर के साथ लगती टकसाल पंचायत के निचला टकसाल गांव के वार्ड-12 में पेयजल किल्लत से गुस्साई महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। आयशर चौक पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन में वार्ड की लगभग 50 महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, स्थानीय विधायक विनोद सुलतानपुरी के खिलाफ नो स्पोर्ट, नो वोट के नारे लगाए। महिलाओं द्वारा चक्का जाम की सूचना मिलते ही परवाणू थाना प्रभारी मान दास मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर मशक्कत के बाद सड़क को खुलवाया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि टकसाल गांव को जलशक्ति विभाग द्वारा बोरवेल के पानी की सप्लाई दी जाती है। भीषण गर्मी के चलते बोरवले में पानी का लेवल कम हो गया है और वार्ड-12 में पड़ने वाली बावड़ी भी सूखने के कगार पर है। जलशक्ति विभाग टकसाल गांव में पानी की सप्लाई देने में असमर्थ साबित हो रहा है। लोगों को 15 से 17 दिन में एक बार पानी मिल पा रहा है। टकसाल के वार्ड-12 में परवाणू की तरफ से जाने के लिए कोई सड़क नही हैं जिसके चलते वार्ड में टैंकर न पहुंचने से पानी की समस्या और विकट हो जाती है। टकसाल गांव में एक तरफ ऊंचा टकसाल है और दूसरी तरफ निचला टकसाल। ऊंचे टकसाल में सड़क जाती है जिसके चलते वहां पर पानी के टैंकर मंगवा कर ग्रामीण किसी तरह गुजारा कर रहे हैं, जबकि निचले टकसाल में सड़क न होने से लोग जल शक्ति विभाग व बावड़ी पर ही निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगी।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता ई. भानु भी मौके पर पहुंचे और गांव की महिलाओं से बात कर उन्हें जल्द पानी की समस्या हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जलस्तर गिरने व हिमुडा से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही। कोशिश है कि सातवें व आठवें दिन पानी की सप्लाई दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परवाणू हिमुडा के अधिशासी अभियंता गिरीश शर्मा ने बताया की कौशल्या नदी में पानी का स्तर कम होने के चलते पानी की कटौती की गई है। परवाणू शहर में भी एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। अगर अगले कुछ दिनों में बारिश नही होती हैं तो पानी की सप्लाई देने के दिनों को बढ़ाया जा सकता है।

परवाणू के टकसाल पंचायत में पानी किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग। संवाद

परवाणू के टकसाल पंचायत में पानी किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed