फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After High Court's order, hammer on illegal encroachments in Solan

Solan News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोलन में अवैध कब्जों पर चला हथौड़ा

Sat, 20 Apr 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 20 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
After High Court's order, hammer on illegal encroachments in Solan
सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण पर शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

पहले दिन सपरून में हटाई गई रेहड़ी-फड़ी, धारकों में मचा हड़कंप
हाईवे किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर भी सख्ती, आदेश चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अवैध कब्जों पर हथौड़ा चलना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की टीम ने सपरून से रबौन तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर बैठे अवैध कब्जाधारियों को हटाया। वहीं अवैध पार्किंग के भी चालान किए गए हैं। आगामी दिनों में यह कार्रवाई जारी रहेगी। हाईवे से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से इसकी रिपोर्ट भी हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी।
शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने सपरून चौक में सर्विस लेन से लेकर दोहरी दीवार तक अवैध रूप से बैठे रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटा दिया। इसी के साथ जेसीबी के साथ अवैध रूप से बनाए गए कब्जों को भी गिरा दिया गया। जैसे ही टीम दलबल के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंची तो धारकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठे लोगों ने सामान को इधर-उधर रखा। जिला प्रशासन की टीम ने सामान हटाने के लिए सभी को 10 मिनट का समय दिया और इसके बाद जेसीबी से कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं कई जगहों में सर्विस लेन में पार्किंग न करने के आदेश भी चस्पा कर दिए हैं। हैरत की बात तो यह है कि जिन अवैध कब्जों को गिराया गया है उन्हें संबंधित धारक धीरे-धीरे पक्का कर गए थे।
विज्ञापन

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर फोरलेन में तबदील होने के साथ-साथ यहां पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ियां सजती गईं। जिला प्रशासन की टीम की ओर से कई बार इस पर कार्रवाई की। लेकिन टीम के चले जाने के बाद रेहड़ी-फड़ी वाले फिर से वहीं बैठ जाते थे। यह हाल परवाणू से सोलन तक के क्षेत्र में अधिक है। सड़क के दोनों ओर पार्किंग होने से लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत आती थी। वहीं कई बार लोगों को मजबूरी में आधी सड़क के बीच में चलना पड़ता था। ऐसे में दुर्घटनाएं भी बढ़ गई थीं। इसे देखते हुए अब कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया और जिला प्रशासन को तुरंत अवैध रेहड़ी-फड़ी समेत पार्किंग को हटाने के लिए आदेश दिए। हाईकोर्ट ने इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में टीम का गठन भी किया। इसमें नगर निगम और पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर टीम बनाई गई है। इस टीम ने सोलन से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस प्रकार की कार्रवाई पूरे हाईवे पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिना लाइसेंस बैठे हैं कई कब्जा धारक
सपरून में कार्रवाई के दौरान कई कब्जा धारक बिना लाइसेंस के बैठे थे। हालांकि रेहड़ी वालों ने जिला प्रशासन से बैठने के लिए स्थान भी मांगा। वहीं इसमें कई धारक ऐसे थे जिन्हें वेंडर मार्केट में दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। लेकिन अभी उन्होंने सामान शिफ्ट नहीं किया है। वहीं कई धारकों ने एक दिन सामान बेचने की अनुमति भी मांगी। लेकिन जिला प्रशासन ने एक न सुनी।

इनसेट
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हाईवे किनारे अवैध रेहड़ी-फड़ी समेत पार्किंग को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए लोगों को पहले ही नोटिस भी नगर निगम की ओर से दे दिया गया था। अब अवैध रूप से लगे कब्जों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया है। पुन: यहां पर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगने दी जाएगी। अगर कोई फिर रेहड़ी-फड़ी या अवैध पार्किंग करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. पूनम बंसल
उपमंडलाधिकारी, सोलन

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

सपरून में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई करती हुई टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed