{"_id":"62bc96ac5dde0620a821c99f","slug":"adc-solan-orders-zila-parishad-cadre-employees-to-call-off-strike-and-join-duty-or-face-action-solan-news-sml4136820171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद कैडर के कर्मियों को हड़ताल से लौटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद कैडर के कर्मियों को हड़ताल से लौटने के आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद कैडर के कर्मियों को पैन डाउन हड़ताल से वापस लौटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने महासंघ को नोटिस भेजा है।
नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि कर्मचारी हड़ताल से वापस कार्य पर नहीं लौटते है तो उनके खिलाफ केंद्रीय नागरिक सेवाएं अधिनियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को वीरवार सुबह 10:00 काम पर आने के लिए कहा गया है।
जिला भर में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पांच दिन से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से कई पंचायतों में जन्म, मृत्यु, बीपीएल, परिवार नकल, 15 वित्त आयोग समेत कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
जिले की 246 पंचायतों में कार्य नहीं हो रहा है। बुधवार को पांचवें दिन कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर रोष जताते रहे।