{"_id":"6617d9996753ee4c0e0b7555","slug":"action-will-be-taken-against-overloading-and-absence-of-speed-governor-in-school-buses-solan-news-c-176-1-ssml1041-119511-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूल बसों में ओवरलोडिंग और स्पीड गर्वनर न होन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूल बसों में ओवरलोडिंग और स्पीड गर्वनर न होन पर होगी कार्रवाई
Thu, 11 Apr 2024 06:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
जिले में नियमों की पालना न करने वाले निजी स्कूल नपेंगे
अगले सप्ताह से परिवहन विभाग करेगा स्कूलों बसों का निरीक्षण
वर्तमान में कई स्कूलों में निजी वाहनों से ढोए जा रहे हैं बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में नियमों को ताक पर रखकर कई स्कूल बसें बिना स्पीड गवर्नर के दौड़ रही है तो तमाम बसों में क्षमता से ज्यादा बच्चे ले जाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं छोटी स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। जबकि स्कूल प्रबंधकों की ओर से हायर की गई गाड़ियां बिना पीले रंग के चल रही हैं। जबकि टैक्सियों और ऑटो में तो इस तरह के इंतजाम दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे। वहीं अब ऐसे स्कूल प्रबंधकों की खेर नहीं है। नियमों की पालना न करने वाले ऐसे स्कूल पर जल्द ही नपेंगे। इसके लिए अगले सप्ताह से परिवहन विभाग स्कूलों बसों समेत अन्य छोटे वाहनों की जांच करेगा।
जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधकों को अपनी बसें चलाने से पहले इसकी पासिंग करवानी पड़ती है। पासिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद ही निजी स्कूलों को बस चलाने की अनुमति परिवहन विभाग की ओर से दी जाती है। इसकी जांच अब विभाग की टीम जल्द करेगी। जिसमें स्कूल बसों की फिटनेस प्रमाण पत्र की भी जांच की जाएगी। वर्तमान में जिला मुख्यालय सोलन में निजी वाहनों में भी बच्चे ढोए जा रहे हैं। इन वाहनों में विभाग की ओर से जारी निर्देशों की कोई पालना नहीं हो रही है। जिन पर भी विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी है।
उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्कूली बसों को तभी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जब उसका निरीक्षण करने के बाद सभी सुविधाओं को संबंधित स्कूल पूरा करता हो। विभाग की ओर से जल्द निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया जाएगा।