{"_id":"634eef756633415a7d793aa2","slug":"action-on-small-business-solan-news-sml4253865114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई, बड़ों पर मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई, बड़ों पर मेहरबान
विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करती निगम टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नगर निगम की ओर से माल रोड पर अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। आलम यह है कि अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में पहुंची टीम ने सिर्फ छोटे कारोबारियों पर ही कार्रवाई है, जबकि बड़े कारोबारियों पर टीम पूरी तरह से मेहरबान दिखी।
इस बीच माल रोड पर छोटे कारोबारियों के 500-500 रुपये तक के चालान किए गए, जबकि माल रोड समेत मुख्य बाजार में बड़े अतिक्रमणकारियों को चेतावनी ही दी गई। इससे साफ जाहिर होता है कि नगर निगम अतिक्रमण पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के मालरोड और बाजारों में नगर निगम ने अतिक्रमण पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें निगम की टीम अब छोटे कारोबारियों का सामान जब्त करने के बजाय सीधा चालान काट रही है।
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम की टीम ने मालरोड पर दो दुकानदारों के चालान काटे। हालांकि अतिक्रमण कर बैठे दर्जनों कारोबारियों को सड़क से सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन इस बीच किसी भी कारोबारी ने इन निर्देशों की पालना नहीं की है। बाजारों में इन दिनों त्योहारी सीजन को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी बाजारों में सड़क पर सामान सजा रखा है, लेकिन नगर निगम सिर्फ कुछ ही लोगों के चालान काट रही है, जबकि बड़े कारोबारियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
क्या कहना है नगर निगम का
नगर निगम की अतिक्रमण हटाने आई टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मालरोड और बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर पांच दुकानदारों पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पहले दिन दुकानदारों को सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। उन्होंने कहा कि शहर में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। मौके पर अतिक्रमण पाए जाने पर सभी पर कार्रवाई की जा रही है।