फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   action againest break rool

बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे दस लोगों के काटे चालान

Sat, 16 May 2020 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बाजार में बिना मास्क खरीदारी करने पहुंचे दस लोगों पर नालागढ़ में कार्रवाई हुई है। इन सभी लोगों के चालान काटे गए हैं। नगर परिषद, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस की टीमों ने नालागढ़ शहर में शनिवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए न केवल सरकार और डीएम के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने को निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर चालान भी काटे हैं। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को दो गज दूरी का पालन करने निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने बिना मास्क पहने घूम रहे 10 लोगों और अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों के चालान काटे और उन्हें कड़ी हिदायतें भी जारी की है। शनिवार को खुली दुकानों और रेहड़ियों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने बाजार का रुख किया।
विज्ञापन

तहसीलदार के पास नगर परिषद नालागढ़ के ईओ का भी अतिरिक्त कार्यभार है । उन्होंने नालागढ़ शहर में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को उन्होंने कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनात टीमों ने भी कार्रवाई करते हुए बिना मास्क घूम रहे 10 लोगों के चालान काटे, वहीं अनावश्यक रूप से बाजारों का रुख करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने कहा कि दुकानदारों को दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य बनाया गया है और जो भी दुकानदार इसका पालन नहीं करेंगे, इसके लिए प्रशासन की ओर से उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है। इसके बावजूद कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना को सुनिश्चित बनाने में नाकाम रहता है, उसके खिलाफ न केवल कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी, अपितु उसकी दुकान भी सील की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि बाजार में पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं और नियमों को धत्ता बताने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सशर्त दुकानें खोलने की छूट दी गई है, लेकिन दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed