फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ACS Industry Ram Subhag Singh insists to establish Mushroom-Tomato based food prosessing units in Solan

टमाटर और मशरूम आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाई जाएं

Sat, 30 Jan 2021 05:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला के नए औद्योगिक क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने उद्योग विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड तथा खनन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में टमाटर और मशरूम आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां समूह आधार पर स्थापित की जानी चाहिए। टमाटर तथा मशरूम के उत्पादन में सोलन जिले की विशेष पहचान है। सोलन जिले को देशभर में मुख्य रूप से औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

अवैध खनन स्थलों पर छापामारी के भी दिए निर्देश
जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि सोलन जिले के विभिन्न स्टोन क्रशर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए औचक निरीक्षण और रात्रि समय में अवैध खनन स्थलों पर छापामारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के 68 क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या
इसके अलावा प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए करीब 160 करोड़ की वृहद योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। सोलन जिले में कम वोल्टेज समस्या के 68 स्थान चिह्नित कर 14 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अवधि में प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य का स्वतंत्र आधार पर गुणवत्ता परीक्षण भी किया जा रहा है। जिला में सौर ऊर्जा चलित प्रकाश व्यवस्था के संबंध में भी उचित निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वावलंबन योजना में 145 को मिला लाभ
बैठक में वाकनाघाट, ममलीग, नालागढ़, बद्दी तथा दावनी औद्योगिक क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि सोलन जिला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के 145 लाभार्थियों को अनुदान के रूप में 6.83 करोड़ उपलब्ध करवाए हैं। जिले में अभी तक विद्युत बोर्ड ने लकड़ी के 4049 खंभे बदले हैं।

ये रहे मौजूद
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश हीरा, नाबार्ड के महाप्रबंधक अशोक चौहान, खनन अधिकारी कुलभूषण सहित उद्योग विभाग, हिम ऊर्जा तथा विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed