फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused in loan case surrenders in court

Solan News: ऋण मामले में आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

Sat, 11 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट किया था जारी
विज्ञापन

तीन करोड़ से ज्यादा की देनी है देनदारी,बचत सहकारी सभा सुबाथू ने किया था डिफाल्टर घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट ने लोन रिकवरी का मामले में एक और गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इस आदेश की पालना करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन वह घर से गायब चल रहा था। अब आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर लिया है। सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट ने मनन गर्ग पुत्र सुशील गर्ग निवासी लोअर बाजार सुबाथू के खिलाफ विरूद्ध भू राजस्व अधिनियम के तहत के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके अनुसार मनन गर्ग ने गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सुबाथू से ऋण लिया था, लेकिन उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापस करने में नाकाम रहा। जिस पर उसे सोसायटी ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था। इसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 3,04,47,910 रुपये बनती है। उक्त देनदारी को न चुकाने पर मनन गर्ग के खिलाफ सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा है। मनन गर्ग को कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर कोर्ट ने इसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस टीम लगातार तलाश जारी थी, लेकिन अब मामले में संलिप्त आरोपी मनन गर्ग ने सहायक पंजीयक सभाएं सोलन कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed