फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ABVP organized Swami Vivekananda General Knowledge Test

Solan News: एबीवीपी ने आयोजित की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा

Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 200 से अधिक केंद्रों में हुई परीक्षा
विज्ञापन

नालागढ़ में 312 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया परीक्षा में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन नालागढ़ में किया गया। राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नालागढ़ के परीक्षा केंद्रों में 312 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रदेश भर में 200 से अधिक केंद्रों में यह परीक्षा कराई गई। सोलन विभाग संगठन मंत्री अजय ठाकुर ने बताया कि एबीवीपी हर वर्ष इस प्रतियोगिता को स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए करवाती है, लेकिन कोविड के बाद इस वर्ष इस प्रतियोगिता को पुनः पूरे हिमाचल में करवाया गया।

विभाग के संयोजक शेखर कंडारी ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:30 तक सभी तय परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई। परीक्षा में एबीवीपी पूरे बद्दी और नालागढ़ के विद्यार्थियों को आकर्षक इनाम देने वाली है। इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31000 रुपए का नकद इनाम मिलेगा। जबकि दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15000 का नकद इनाम मिलेगा। इसके साथ -साथ चौथे, पांचवें छठे, सातवें, आठवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000-5000 के पांच सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे। जिला स्तर में प्रथम स्थान पर 11000, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 7100, तृतीय स्थान पर 5100 रुपए का नकद इनाम तथा 1000-1000 के पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके बाद स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed