{"_id":"686fab2b8d83696b1303dcb6","slug":"abvp-organized-a-seminar-in-nalagarh-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-148024-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ कॉलेज में एबीवीपी ने किया संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ कॉलेज में एबीवीपी ने किया संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी नालागढ़ इकाई ने परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पीजी काॅलेज नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि रडियाली की पूर्व प्रधान इंदू वैद्य रही। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरव रपट्टा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति राष्ट्रीय कला मंच की राष्ट्रीय संयोजक कुमारी गुंजन ठाकुर की रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रेरित किया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग करना व एबीवीपी के कार्यों एवं आदर्शों से अवगत कराना था।