फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Above 85 years of age and disabled Voters will cast their votes from home

Solan News: 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से डालेंगे वोट

Thu, 18 Apr 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोलन विधानसभा क्षेत्र में फार्म 12डी के वितरण एवं एकत्रण का कार्य शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुपस्थित मतदाताओं की विभिन्न श्रेणियों को मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके लिए फार्म 12डी का वितरण एवं एकत्रण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सोलन विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ स्तर के अधिकारी और पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के और दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक) मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित बीएलओ 18 से 24 अप्रैल तक घर-घर जाकर 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के और दिव्यांग मतदाताओं, कोविड-19 संदिग्ध व प्रभावित मतदाताओं के 12 डी फार्म एकत्रित करेंगे। ऐसे मतदाता स्वेच्छा से संबंधित मतदान केंद्र में अथवा मतपत्र के माध्यम से घर से ही मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से कम आयु के ऐसे दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं जो अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहते हैं, ताकि उनके लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed