{"_id":"6ae7255a534214bc800622f0","slug":"a-workers-hand-was-cut-off-after-getting-caught-in-a-company-machine-solan-news-c-176-1-sln1011-183489-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंपनी की मशीन में आने से कामगार का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंपनी की मशीन में आने से कामगार का हाथ कटा
Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ ने कंपनी से मिल कर मजदूर को दिलाया उसका हक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र थाना की डिस्पोजल प्लेट बनाने वाली कंपनी में यूपी के हरदोई के मजदूर विकास कुमार का मशीन में दायां हाथ आने पूरी तरह से कट गया। उसे उपचार के लिए कंपनी की ओर से एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका हाथ काटना पड़ा। अब मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।
पीडित मजदूर अपनी इस समस्या को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष से मिला। जिस पर मजदूर नेता कंपनी के प्रबंधक विपिन सिंगल से मिले। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कामगार की समस्या कंपनी के सामने रखी। जिस पर कंपनी प्रंबधक विपिन सिगंल ने बताया कि मजदूर का उपचार वह अपने स्तर पर कर रह है। मजदूर को कंपनी को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके अलावा मजदूर को बीमारी के दौरान वेतन दिया जाएगा तथा उसके बाद उसे कंपनी में उनकी हालत के अनुसार काम दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ ने कंपनी के इस बेहतर व्यवहार के लिए उनका आभार जताया गया। प्रदेश महासचिव हरबंस राणा, संजीव खान, समीर खान भी मौजूद रहे।
-