फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A speeding biker collided with a scooter, one injured

Solan News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक घायल

Wed, 07 Jan 2026 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
रोटीवाला-भटोलीकलां मार्ग पर में पेश आया हादसा,चालक मौके से फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला-भटोलीकलां मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर दी। इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति की टांग में गंभीर चोट आई है। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिहार निवासी मुना महतो ने बताया कि वह अपने सहकर्मी चंद्रेश उपाध्याय के साथ स्कूटी पर सवार होकर भटोलीकलां गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के पीछे बैठे चंद्रेश उपाध्याय सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और उनकी टांग में गहरी चोट आई। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed